इंडोनेशिया में आए भूकंप से मरने वालों संख्या 162 हुई, सैंकड़ों घायल

जावा।  इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार को अभी तक बढ़कर 162 हो गयी है और सैकड़ों लोग घायल हैं। जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के वक्त स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद इस्लामिक स्कूल में तालीम ले रहे थे। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (BNPB) ने कहा है कि आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 62 बतायी गयी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक कल पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप 10 किमी की गहराई में आया था। कामिल ने बताया कि भूकंप के बाद इमारतों के मलबे से सैंकड़ों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कई लोगों को उपचार अस्पतालों के परिसर में किया जा रहा है।

राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा ताकि अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की जा सके। जो अभी भी ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे हुए हैं। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वह घनी आबादी वाला है और भूस्खलन की भी आशंका जतायी गयी है। भूकंप के झटकों स कई क्षेत्रों में घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कामिल ने कहा कि भूकंप में लगभग 326 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों की ढहे हुए इमारतों के मलबे में दबने से हड्डियां टूट गयी हैं।

उन्होंने कहा अभी भी कुछ निवासी अलग-अलग स्थानों में फंसे हुए है और आशंका जतायी की मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। पश्चिम जावा के गवर्नर ने कहा कि 13,000 से अधिक लोग आपदा से विस्थापित हुए हैं और भूकंप से 2,200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। सियानजुर शहर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने कहा कि लोगों को ज्यादातर चोटें इमारतों में मलबे में फंसे से लगी हैं और उनकी हड्डियां टूट गयी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी देश के सुदूर इलाकों में भूकंप से हताहत हुए लोगों की संख्या के संबंध में अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आए भूकंप के बाद भी 25 झटके महसूस किए गए हैं। (वार्ता)

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More