कला और संस्कृति की आधार शिला हैं विरासत स्थल: संयुक्ता भाटिया

लखनऊ।  विश्व धरोहर सप्ताह (19-25 नवम्बर, 2022) के अवसर पर उप्र राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा प्रशासकीय भवन, छतर मंजिल परिसर, कैसरबाग, लखनऊ में “हमारी धरोहर – हमारी गौरव” विषयक आधारित छायाचित्र-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संयुक्ता भाटिया एवं साहित्यकार पद्मश्री विद्या बिन्दू सिंह  द्वारा दीप प्रज्जवलन कर छायाचित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया गया। प्रदर्शनी में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में सम्मिलित भारत के 40 सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्मारकों/स्थलों के छायाचित्रों के साथ ही साथ उप्र की ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक स्मारकों/स्थलों के छायाचित्रों को भी प्रदर्शित किया गया। इसके पूर्व उक्त विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा की किसी व्यक्ति का अपनी धरोहर से संबंध उसी प्रकार का है, जैसे एक बच्चे का अपनी माँ से संबंध होता है।हमारी धरोहर हमारा गौरव हैं और ये हमारे इतिहास-बोध को मज़बूत करते हैं। हमारी कला और संस्कृति की आधार शिला भी हमारे विरासत स्थल ही हैं। महापौर ने आगे कहा की  हमारी विरासतें हमें विज्ञान और तकनीक से भी रूबरू कराती हैं,ये मनुष्यों तथा प्रकृति के मध्य जटिल सबंधों को दर्शाती हैं और मानव सभ्यता की विकास गाथा की कहानी भी बयां करती हैं।

परिवहन का नया अध्याय

भारत एक ऐसा देश रहा है जिसका इतिहास विविधता से भरा हुआ है, दुनिया की प्राचीनतम हड़प्पा सभ्यता से जहाँ हम सर्वोत्तम नगर-योजना के गुर सीख सकते हैं तो, जयपुर के जंतर-मंतर और वेधशालाओं में हम समकालीन वैज्ञानिक विकास की झलक देख सकते हैं। अंत में महापौर ने कहा की भारत में हजारों ऐसी विरासत स्थल हैं, जिनकी सरंचना बहुत ही मज़बूत है। राजस्थान के बहुत से किलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस होटलों में तब्दील किया जा चुका है। होटलों या संग्रहालयों या पुस्तकालयों के रूप में उपयोग किये जाने के अलावा, इस प्रकार की इमारतों को आसानी से स्कूल या क्लीनिक के रूप में उपयोग करने के अनुकूल बनाया जा सकता है।

प्रतियोगिता में नारी शिक्षा निकेतन पीजी कालेज, नवयुग महिला पीजी कालेज,  अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कालेज, एपी सेन मेमोरियल कालेज एवं कालीचरण पीजी कालेज के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः आंचल पाण्डेय, प्रिया गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता के साथ ही अर्चना सोना एवं शिल्पी चौहान ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह के साथ-साथ प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर महापौर संग पुरातत्व विभाग की निदेशक डॉ रेनू द्विवेदी जी,सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ राजीव कुमार त्रिवेदी  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ब्रह्मचारी का राज, व्यभिचारियों पर गाज,

गाजियाबाद में स्पा सेंटरों से 65 धरे गये! मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। गाजियाबाद पुलिस ने वैभव खंड के आदित्य मॉल में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार कराने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके छह स्पा सेंटरों से 65 लोगों को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि मालिक और मैनेजर युवती […]

Read More
Central UP

झारखंड की महिला कई वर्षो से थी गायब

बेटी से सालों बाद मिले पिता,तो छलके खुशी के आंसू लखनऊ। पति अपनी पत्नी को मानसिक स्थिति में भले ही उसे छोड़ सकता है लेकिन एक पिता के लिए बेटी हमेशा जिम्मेदारी ही रहती है। कुछ ऐसा ही मामला लखनऊ में देखने को मिला। दरअसल झारखंड के गोड्डा जिले की साधना देवी अपना मानसिक संतुलन […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

विधवा की दोनों दुकान खाली करने के लिखित सुलहनामा पर पूर्व भाजपा सभासद को मिली राहत

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद जागे पुलिस के बड़े अफसर विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साउथ सिटी पिपरौली की दलित विधवा बाजूदेई पति के छ माह पहले मृत्यु के बाद से ही अपना किराए पर दिया दोनों दुकान खाली करवाने को पुलिस व प्रशासन का गणेश परिक्रमा कर रही थी पर उसे सफलता नहीं मिल रही थी। […]

Read More