नेपाल में चुनाव के बीच झड़प में एक की मौत छह घायल

रतन गुप्ता


भैरहवा/ नेपाल। नेपाल में हो रहे मतदान के बीच मोरंग जिला के बिराटनगर बूढ़ीगंगा गांवपालिका एक करैया देव् स्थल मतदान केंद्र पर बम विस्फोट की घटना घटित हुई है। घटना को बाद तत्काल उक्त मतदान केंद्र पर मतदान कार्य रोक दिया गया। नेपाली सेना उक्त स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा संभाल ली है। मोरंग के प्रमुख जिलाधिकारी काशीराज दहाल के अनुसार उक्त मतदान केंद्र पर जल्द ही मतदान कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया मतदान स्थल पर मिट्टी के नीचे बम रख गया था जो फटा है।  इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। किसी प्रकार के मानवीय क्षति की सूचना नही है। वहीं सर्लाही के गोडैता नगरपालिका-6 में  हुए झडप में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और चार लोग घायल हैं। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प होने पर पत्थर बाजी भी हुई।  पत्थरबाजी होने से घायल हुए स्थानीय वासी 65 वर्ष के रामकेबल राय की जान चली गई है। घायल हुए अन्य चार में से एक को जनकपुर और तीन लोगों का सर्लाही में उपचार हो रहा है। घटना में संलग्न एक व्यक्ति को पकड़ा लिया गया है। चुनाव को लेकर एक दुसरे समर्थक आपस मे भिड़ गए थे। फरार लोगों की तलाश हो रही है।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More