गुटेरेस ने जेलेंस्की से काला सागर अनाज मुद्दे पर की चर्चा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ फोन पर बात की और काला सागर अनाज पहल के भविष्य और कम से कम विकसित देशों पर इसके प्रभाव को सुधारने के तरीकों पर चर्चा की। गुटेरेस के उप प्रवक्ता फारह्न हक ने गुरूवार कहा, कि उनकी चर्चा का मूल बिंदु यह है कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिस तरह की खाद्य सहायता पहल के माध्यम से काला सागर के पार भेजी जा रही है।

वह न केवल विश्व खाद्य कीमतों को कम करने में सक्षम हो, जो महत्वपूर्ण है, बल्कि सबसे कम विकसित देशों को राहत प्रदान करने में भी सक्षम हो। हक ने हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। गुटेरेस ने गुरुवार को ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के 120 दिनों के लिए नवीनीकरण का स्वागत किया। तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के बीच 22 जुलाई के सौदे की प्रारंभिक अवधि 120 दिन है और यह 19 नवंबर को समाप्त हो रही है। रूस और यूक्रेन गुरुवार को काला सागर बंदरगाहों से अनाज और उर्वरक के निर्यात पर समझौते को और 120 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत जताई है। (वार्ता)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More