कांग्रेस नेताओं को कथित धमकी भरे पत्र के मामले की जांच प्रारंभ

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश के ठीक पहले कांग्रेस नेताओं को कथित धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद आज पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि यहां के एक मिष्ठान व्यापारी को यह कथित पत्र मिलने की जानकारी पुलिस के पास पहुंची है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंदौर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है और इस बारे में उस व्यापारी से भी जानकारी ली जा रही है, जिसको यह पत्र मिला है।

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने इस कथित पत्र को ट्विटर पर जारी करते हुए लिखा है, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता, सद्भावना और भाईचारे को जोड़ने का काम कर रही है और देश को तोड़ने वाली ताकतें धमकी भरे पत्र से माहौल करने की कोशिश कर रही हैं। मगर कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पुलिस प्रशासन धमकी भरे पत्र वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। सोशल मीडिया पर हाथ से लिखा हुआ जो पत्र वायरल हो रहा है। उसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए इंदौर में जगह जगह विस्फोट करने की धमकी दी गयी है।

इसके साथ ही राहुल गांधी और कमलनाथ को भी धमकी दी गयी है। उधर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि इस धमकी भरे पत्र की जानकारी प्रदेश कांग्रेस संगठन के संज्ञान में आयी है और यह मामला इंदौर पुलिस के पास पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इंदौर पुलिस मामले की तह तक जाएगी। गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की सीमा में बुरहानपुर जिले से 23 नवंबर को प्रवेश करेगी। यह यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुयी इंदौर और उज्जैन भी जाएगी। गांधी इसके बाद शाजापुर और आगरमालवा जिले से होते हुए पांच दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More