अरब सरकार ने भारतीय नागरिकों को सऊदी जाने के लिए दी बड़ी राहत, वीजा से हटाया ये नियम

नया लुक ब्यूरो


सऊदी जाने वाले भारतीय नागरिकों को अरब सरकार ने बड़ी राहत दी है। ‌सऊदी अरब ने निर्णय लिया है कि अब भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब का वीजा पाने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नई दिल्ली में मौजूद सऊदी दूतावास की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत यह फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया है, सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी के मद्देनजर, उसने भारतीय नागरिकों को पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (पीसीसी) जमा करने से छूट देने का फैसला किया है। इस बयान में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा के लिए वीजा प्राप्त करने में पीसीसी की आवश्यकता नहीं होगी।

दूतावास ने कहा कि वह सऊदी अरब में शांति से रहने वाले 20 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना करता है। बता दें कि पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, एक ऐसा सर्टिफिकेट है जो भारत सरकार, विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डिवीजन द्वारा भारतीय पासपोर्ट एप्लिकेंट होल्डर को जारी किया जाता है। यह सर्टिफिकेट, इस बात को बताती है की जिस व्यक्ति का ये सर्टिफिकेट है उसका किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, मारपीट, मर्डर आदि किसी आपराधिक मामलों में शामिल होने का केस थाने में दर्ज नहीं है। साथ ही किसी भी तरह का कोई केस कोर्ट में पेंडिंग नहीं है।

नई दिल्ली में सऊदी दूतावास ने ट्विटर पर लिखा, किंगडम ऑफ सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी के मद्देनजर, किंगडम ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने से छूट देने का फैसला किया है। बता दें कि सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान इस महीने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए भारत आने वाले थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया बाली शहर में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने की वजह से यात्रा रद कर दी गई। सऊदी अरब के इस फैसले के बाद भारतीय नागरिकों को जरूर बड़ी राहत मिली है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More