कर्मचारी जी तोड़ लंबी अवधि तक काम करें अन्यथा नौकरी छोड़ दें: मस्क

सैन फ्रांसिस्को । एलोन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों से अप्रत्याशित सख्ती बरतते हुए कहा है कि वे या तो कड़ी मेहनत से लंबी अधवि तक काम करने का प्रण लें अथवा नौकरी छोड़ दें। यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई है। समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने बताया कि सोशल मीडिया फर्म के नए मालिक ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि यदि वे काम करना चाहते हैं।

तो उन्हें लंबी अवधि तक कमर तोड़ मेहनत करने लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। मस्क ने कहा कि गुरुवार तक साइन अप नहीं करने वालों को तीन महीने का वेतन देकर उनका हिसाब-किताब कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सफल होने के लिए ट्विटर को अत्यंत कट्टर होने की आवश्यकता होगी। इसका मतलब स्टाफ को कड़ी मेहनत से लंबे समय तक काम करना आवश्यक होगा।

मस्क ने कर्मचारियों को बताया गया कि अगर वे नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।  तो उन्हें गुरुवार शाम पांच बजे तक एक लिंक पर क्लिक करना होगा। उन्होंने कहा, कि  आप जो भी निर्णय लेते हैं, टि्वटर को सफल बनाने के लिए आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद।  उन्होंने कर्मचारियों को ईमेल में कहा कि उनसे सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में रहने की उम्मीद की जायेगी। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More