इटवा में पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों संग की बैठक
मतदाता सूची में छूटे वोटरों के नाम बढ़वाने का किया आह्वान
सिद्धार्थनगर। स्नातक MLC चुनाव को लेकर गुरुवार को इटवा कस्बे के बांसी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पार्टी प्रत्याशी को जिताने को लेकर विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्नातक MLC चुनाव पार्टी के लिए अहम है। ऐसे में पार्टीजन इसको लेकर गम्भीरता दिखाएं। चुनाव की तैयारी में अपनी ओर से कोई कोर कसर न छोडे़ं। चुनाव तक तेजी बनाएं रखें। मतदाता सूची का सभी लोग अवलोकन कर लें। उसमें जो भी मतदाता छूटे हुए हैं, उनके नामों को जुड़वाने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं को वोटरलिस्ट से जोड़े और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी बताएं। उन्हें बताएं कि देशहित में भाजपा सरकार हर काम कर रही है। ऐसे में भाजपा का हर बिंग मजबूत होना जरूरी है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, कृष्णा मिश्र, दीपनारायण त्रिपाठी, प्रदीप कसौधन, प्रमोद पाण्डेय, विकास जायसवाल, विनय त्रिपाठी, विजय पाण्डेय, मार्कण्डेय पाण्डेय, बलराम मिश्र, गुड्डू यादव, राजेन्द्र दुबे, रमाकांत मौर्य, सुरेन्द्र यादव, रामजी मौर्य आदि मौजूद रहे।