नेपाल मे चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा (सुरक्षा) समन्वय समिति की बैठक SSB कैम्प जयनगर में हुई

रतन गुप्ता/ राजेश जायसवाल


भैरहवा/नेपाल । नेपाल में आम चुनाव के मद्देंनजर भारी सुरक्षा बंदोवस्त के बीच भारत नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आज जयनगर स्थित सीमा सुरक्षा बल (SSB) के 48 वी वाहिनी मुख्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में नेपाल के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व् धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी सुरेंद्र पौडेल ने किया जबकि भारतीय पक्ष का नेतृत्व मधुबनी के डी एम अरविंद कुमार वर्मा ने किया। दोनों देशों के बीच आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 20 नवंबर को होने वाले आम चुनाव में भारत के तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही गयी साथ ही स्वतंत्र एबम निष्पक्ष चुनाव कराने में नेपाल प्रशासन के द्वारा जो भी मदद मांगी जायेगी। वह भारत के द्वारा तत्पड़ता से दिया जायेगा। चनाव को लेकर चुनाव से 72 घंटा पूर्व भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा को सील करने की सहमति हुयी।

नेपाल में स्वतंत्र एबम निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने मे भारतीय प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है। इसके अतिरिक्त बैठक में अंतराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा की स्थिति, मादक पदार्थों की तस्करी, बढ़ते जाली नोटों का कारोबार, दारू का अबैध कारोबार समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी मिलकर सीमा पर किसी भी तरह की अबैध गतिबिधि को रोकने पर सहमति हुयी। बैठक में भारतीय प्रतिनिधि मंडल में जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एस एस बी 48वी वहिनी के समादेष्टा IS पनमेइ, समेत कस्टम एबम पुलिस के कई अन्य आला अधिकारी शामिल थे वही नेपाल के प्रतिनिधि मंडल में धनुषा, सिरहा, सप्तरी और महोत्तरी के CDO, नेपाल पुलिस तथा APF के SP, अनुसंधान विभाग, नापी विभाग एबम भंसार कस्टम के कई उच्चाधिकारी शामिल थे।

 

 

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More