T20 वर्ल्डकप 2022: बन रहा है 2011 वाला संयोग, टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन

चेतना मिश्रा


T20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम को अपने तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारत के कई फैंस टीम इंडिया की इस हार से ज्यादा दुखी नहीं थे। कई फैंस को इस बात की खुशी थी कि अब पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है वहीं, कई फैंस का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार एक संयोग का नतीजा है और अब भारत का चैंपियन बनना तय हो चुका है।

2011 विश्व कप में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से हारी थी, लेकिन अंत में खिताब अपने नाम किया था। कई भारतीय फैंस का मानना है कि इस बार भी भारत खिताब जीतेगा। साल 2011 में भारत ने नीदरलैंड के हराया था। इस बार भी ऐसा हुआ है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 में नीदरलैंड की टीम को मात दी थी और तब भी भारत फाइनल में पहुंचा था। 2011 में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था और इस बार भी ऐसा हो चुका है। 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद रहते भारत के खिलाफ मैच जीता था और इस बार भी ऐसा हुआ है।

आयरलैंड की टीम ने 2011 में भी उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को मात दी थी और इस बार भी आयरलैंड ने ऐसा किया है। इसके बाद भारतीय फैंस मान रहे हैं कि भारतीय टीम दूसरी बार T20 विश्व कप जीतने वाली है। हालांकि, 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था और इस बार T20 विश्व कप में ऐसा हो रहा है। इसके अलावा भारत 2011 विश्व कप की मेजबानी कर रहा था और चैंपियन बना था। हालांकि 2011 के T20 विश्वकप को लेकर एक संयोग यह भी बना कि मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप जीत सकती है, लेकिन इंग्लैंड ने चार विकेट से श्रीलंका को हरा आस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद कर दिए। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया के पक्ष में बना संयोग भी रविवार को ही धूल धूसरित हो गया।

ये भी पढ़ें

ICC ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अक्टूबर के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना

1996 में श्रीलंका पहली ऐसी टीम बनी थी, जो मेजबान रहते हुए चैंपियन बनी थी। हालांकि, इस विश्व कप के सभी मैच श्रीलंका में नहीं हुए थे। फाइनल मैच ही श्रीलंका में नहीं हुआ था। 2011 में भारत पहली ऐसी टीम बनी, जिसने अपनी धरती पर फाइनल मैच खेला और जीत हासिल की। इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने भी यह कारनामा किया। हालांकि, T20 विश्व कप में अब तक मेजबान टीम खिताब नहीं जीत पाई है। चैंपियन बनना तो दूर T20 विश्व कप में मेजबान टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाती है। यह तिलिस्म इस बार भी नहीं टूटा और आस्ट्रेलिया की उम्मीद सेमीफाइनल से पहले ही चोक हो गई। अब तक सात T20 विश्व कप हो चुके हैं और सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है कि मेजबान टीम फाइनल में पहुंची है। 2012 में मेजबान श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वेस्टइंडीज ने उसे हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Sports

अब चैम्पियन की तरह दिखी RCB, विराट जीत से भी प्ले-ऑफ की उम्मीदें धूमिल

कप्तान डुप्लेसी और कोहली के विराट तूफान से गुजरात चारों खाने चित्त किसी भी विभाग में RCB पर भारी नहीं दिखी GT, खराब प्रदर्शन बेंगलुरु। आज वो चैम्पियन की तरह खेले। आज क्रिकेट के सभी विधा में गुजरात टाइटंस (GT) पीछे रही। गेंदबाजों ने रंग दिखाया तो फिल्डरों ने वो कैच पकड़े जिसे देखने के […]

Read More
Sports

रोमांचक मुकाबले में SRH ने RR को एक रन से हराया, यकबयक पटरी से उतरी राजस्थान

पैट कमिंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते टीम को दिलाई जीत हेड और रेड्डी ने खेली शानदार पारी, यशस्वी और पराग ने भी दिखाया शानदार खेल हैदराबाद। एक समय ऐसा था जब राजस्थान अपनी रॉयल जीत की ओर बढ़ रही थी। ओपनर यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम के तेजतर्रार बल्लेबाज रियान पराग ने टीम को […]

Read More
Sports

क्रिकेट की दुनिया के लिए दुखद खबर, इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

20 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मौत के कारण का अब तक कोई पता नहीं लंदन। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बेकर के निधन की […]

Read More