कांग्रेस ने संविधान संशोधन को लेकर न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, जन जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के सिवा समाज के कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्राविधान वाले 103वें संवैधानिक संशोधन को बरकरार रखने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अलावा अन्य जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने का स्वागत करती है।

उन्होंने कहा कि इस संशोधन की प्रक्रिया साल 2005-06 में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के समय गठित सिन्हो आयोग की रिपोर्ट से शुरु हो गयी थी। सिन्हो आयोग ने रिपोर्ट जुलाई 2010 में पेश की जिसे व्यापक विचार- विमर्श के बाद 2014 में विधेयक तैयार किया गया लेकिन मोदी सरकार को विधेयक को कानून की शक्ल देने में पांच साल लगा दिए। रमेश ने कहा कि जब 2012 में वह यहाँ यह भी उल्लेख है कि केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे उस साल तक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणनापूरी हो चुकी थी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More