सोमालिया में आत्मघाती बम विस्फोट, पांच की मौत, 11 घायल

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के दक्षिणी हिस्से में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रवेश द्वार पर एक आत्मघाती बम विस्फोट से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। रक्षा बलों के प्रमुख ओडोवा यूसुफ रेज ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमालिया के राष्ट्रीय सेना ने हमले को विफल कर दिया, जिससे हमलावर को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा, कि जनरल धागाबादन सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर हमले के दौरान हमलावर अपने लक्ष्य को को हासिल नहीं कर सका। सैनिकों ने उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। हमने इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोगादिशु में दो अन्य विस्फोटों की आवाज सुनी गई हैं। एक नए रंगरूट के भेष में आत्मघाती हमलावर ने एक पूर्व कैंडी फैक्ट्री के पास विस्फोटकों को विस्फोट कर दिया, जिसे आतंकवादियों ने पहले भी निशाना बनाया था। एक प्रत्यक्षदर्शी युसूफ हसन ने बताया कि विस्फोटक जैकेट पहने आत्मघाती हमलावर ने सैन्य प्रशिक्षण शिविर के बाहर खुद को उड़ा लिया। वह युवाओं के एक समूह में शामिल हो गया था, जो शिविर के प्रवेश द्वार पर भर्ती के लिए लाइन में खड़ा था। अल-शबाब आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले 29 अक्टूबर को मोगादिशू में दो कार बम विस्फोटों में 120 से अधिक लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हो गए थे। (वार्ता)

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More