नेपाल मे चुनाव को लेकर 17 नवंबर से 72 घंटे सील रहेगी सीमा

राजेश जायसवाल


नेपाल/भैरहवा। नेपाल में आगामी 20 नवंबर को होने वाले राज्य व प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर शनिवार को रुपन्देही के छपिया स्थित एक होटल में दोनों देशों के बीच हाई लेवल बैठक हुई। दोनों देशों के आला अधिकारियों के बीच हुई बैठक में सकुशल चुनाव कराने को लेकर अराजक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि सीमा को 17 नवंबर की रात 12 बजे से 72 घंटे के लिए सील कर दिया जाएगा।

सीमा चुनाव के दिन 20 नवंबर की रात 12 बजे तक सील रहेगी। शनिवार को नेपाल के छपिया में हुई समन्वय बैठक में लुंबिनी प्रांत के रुपन्देही, कपिलवस्तु और पश्चिम नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी, भारत के सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिलों के DM और SP ने भाग लिया। बैठक में मुख्य जिला अधिकारी भरतमणि पांडेय ने कहा कि मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सीमा सील पर चर्चा हुई है। इसके अलावा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संयुक्त गश्त और द्विपक्षीय चिंताओं पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें

ओली अलाप रहे लिपुलेख,लिंपियाधुरा और काला पानी का राग

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में आगामी प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है। इस बैठक में सीमा क्षेत्र में दोनों पक्ष कानून का पालन करेंगे, तुरंत सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे और सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करेंगे। मतदान के पूर्व 72 घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से सीमा बंद करने पर सहमति जताते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया।

हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी, निगरानी और सुरक्षा उपायों को अपनाने और जाली नोटों को नियंत्रित करने के मुद्दे पर दोनों ओर के अधिकारियों ने सख्ती बरतने की बात कही। बैठक में महराजगंज के DM सत्येंद्र कुमार, SP डॉ. कौस्तुभ, नेपाल की ओर से सहायक जिलाधिकारी रामचन्द्र आर्याल, SP रुपन्देही रविन्द्र रेग्मी सहित सशस्त्र पुलिस बल, SSB और भारत-नेपाल की अन्य खुफिया एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More