नवंबर में होगा यूनेस्को-भारत-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का आयोजन

शाश्वत तिवारी


शिक्षा मंत्रालय ने यूनेस्को-भारत-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का आयोजन करने के लिए विदेश मंत्रालय और यूनेस्को के साथ मिलकर काम किया है। यूनेस्को इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 22 से 25 नवंबर के बीच आयोजित होने वाला है, यह 36 घंटे का वार्षिक कार्यक्रम है जिसमे 23 राष्ट्र भाग लेंगे। हैकाथान में भारत के साथ ही अफ्रीकी देशों के लगभग एक हजार युवा विभिन्न तकनीकी समस्याओं का समाधान खोजेंगे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ ही विभिन्न अफ्रीकी देशों के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। वहीँ आयोजन को देखते हुए शिक्षा, विदेश सहित अन्य मंत्रालयों की टीम जुट गई है।

मंत्रालय ने दी अनूठे आयोजन की जानकारी

 यूनेस्को इंडिया-अफ्रीका हैकाथॉन एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है जिससे युवा इनोवेटर्स एक साथ आते हैं और सहयोगी राष्ट्रों के सामने आने वाली सामाजिक, पर्यावरणीय और तकनीकी समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि शिक्षा मंत्रालय ‘यूनेस्को और विदेश मंत्रालय’ के साथ मिलकर 22 से 25 नवंबर तक यूनेस्को-भारत-अफ्रीका हैकथॉन का आयोजन कर रहा है। इस अनूठे आयोजन में कुल 23 राष्ट्र भाग लेंगे।

भारत में हैकाथान का आयोजन पिछले कुछ वर्षों से होता रहता है। देश में आयोजित होने वाली हैकाथान में हिस्सा लेने वाले छात्रों की टीम को विभिन्न मंत्रालयों की समस्याओं का समाधान खोजने का चैलेंज दिया जाता था। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन की पहल पर पहली बार इंडिया-अफ्रीका हैकाथान का आयोजन किया जा रहा है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More