सतना। आप सबने मेले और बाजार तो बहुत देखे सुने होंगे और घूमे भी होंगे, पर शायद गधों के मेले में नहीं गए होंगे। देश में गधों का इकलौता मेला मध्य प्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगर चित्रकूट में दीपावली के मौके पर हर साल लगता है। यह ऐतिहासिक है, जो बरसों से यहां लगता चला आ रहा है। यहां अलग-अलग प्रदेशों से व्यापारी गधे और खच्चर लेकर पहुंचते हैं, जहां उनकी बोली लगाई जाती है। यहां की भीड़ देखकर आप चौंक भी सकते हैं कि गधों को खरीदने वालों की संख्या इतनी भी हो सकती है।
यहां पर सलमान, शाहरूख, ऋतिक और कैटरीना की खरीददारों में जबर्दस्त डिमांड है। फिल्म सितारों के होते हैं नाम देश के इस इकलौता अनोखे मेले को केवल देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। दीपावली के दूसरे दिन से चित्रकूट के मंदाकिनी नदी के तट पर तीन दिनों तक मेला आयोजित होता है। मेले में काफी दूर-दूर से लोग अपने खच्चर-गधे लेकर आते हैं। और खरीद बिक्री करते हैं। तीन दिन के मेले में लाखों का कारोबार किया जाता है। (BNE)