अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का गाना जय श्रीराम रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रात सेतु का गाना जय राम रिलीज कर दिया गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है, जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है। कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना। रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और यह फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है।

रामसेतु का गाना श्रीराम रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार, नुशरत भरुचा और जैकलिन फर्नांडीस नजर आ रहे है। गाने में राम सेतु से जुड़ी कहानी भी दिखाई दे रही है। इस गाने में राम सेतु की खोज की जा रही है। इसके लिए विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। जय श्रीराम गाने को विक्रम मोंट्रोसे ने गाया है। वहीं गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (वार्ता)

 

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः … कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस

अपने संजीदा अभिनय के बूते हर मुकाम किया हासिल राज्यसभा सांसद तक बनी नर्गिस, लेकिन तीन मई को हुईं दुनिया से रुखसत मुंबई। नरगिस को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया गया। अपने संजीदा अभिनय से सिनेप्रेमियों को भावविभोर करने वाली नरगिस तीन मई 1981 को सदा के लिये […]

Read More
Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More
Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More