बलूचिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के खारान इलाके में उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद नूर मेस्कनजई की मस्जिद के बाहर शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार पत्र ‘डान’ ने खारान के पुलिस अधीक्षक आसिफ हलीम के हवाले से शनिवार को बताया कि कल अज्ञात हमलावरों ने मस्जिद के बाहर न्यायाधीश मेस्कनजई पर गोलियां चलाईं जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने ‘बहादुर और निडर न्यायाधीश’ के निधन पर दुख व्यक्त किया।क्वेटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजमल खान कक्कड़ ने घटना की निंदा करते हुए तीन दिनों के शोक के साथ अदालतों के बहिष्कार की घोषणा की है।

कक्कड़ ने एक बयान में कहा, कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। न्यायमूर्ति मेस्कानजई ने 26 दिसंबर 2014 को बलूचिस्तान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। बाद में वह संघीय शरीयत न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। उन्होंने ऐतिहासिक फैसले लिए, जिसने शरीयत के खिलाफ रीबा-आधारित बैंकिंग प्रणाली की घोषणा भी शामिल है।  (वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More