New initiative : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट लॉन्च की, शहीदों और घायल जवानों के परिजनों को मिलेगी मदद

नया लुक ब्यूरो


राजधानी दिल्ली के नेशनल मेमोरियल कॉम्पलेक्स में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार शाम ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट लॉन्च की। ‌यह वेबसाइट देश के उन नागरिकों के लिए बनाया गया है, जो जंग के दौरान शहीद हुए या घायल हुए जवानों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद देंगे। इस समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुख, परम वीर चक्र पुरस्कार विजेता और रक्षा मंत्रालय के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हुए । मां भारती के सपूत’ वेबसाइट के लिए सुपर-स्टार अमिताभ बच्चन ‘गुडविल एंबेसडर होंगे।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ड्यूटी के दौरान सैन्य ऑपरेशन्स के दौरान शहीद या दिव्यांग हुए जवानों के लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके साथ ही जवानों के परिवारों के कल्याण जैसे नेक काम में देशभक्त भारतीयों को भागीदार बनाने के लिए यह वेबसाइट शुरू की गई है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में आगे कहा गया है कि जहां भारत सरकार ने ड्यूटी के दौरान सक्रिय सैन्य अभियानों के दौरान मारे गए या विकलांग सैनिकों के लिए बड़ी संख्या में कल्याण योजनाएं शुरू की है, देशभक्त नागरिकों, उद्योग प्रमुखों के कॉर्पोरेट प्रमुखों से सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगदान करने के लिए एक मजबूत सार्वजनिक भावना और अनुरोध किया गया है। वेबसाइट के जरिए कोई भी इस पर विजिट करके शहीद या जख्मी जवानों की मदद के लिए आगे आ सकता है। वह अपनी क्षमता के अनुसार इसमें सहयोग दे सकता है।

यह मदद भारत सरकार द्वारा शहीद या जख्मी सैनिक को मिलने वाली मदद के अतिरिक्त होगी।‌ समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि 1962 के जंग में राष्ट्र के आह्वान पर देश की जनता ने दिल खोल कर दान किया था, ताकि हमारे सैनिकों के हथियार से लेकर कपड़ों तक की जरूरतें पूरी हो सकें। हमारी माताओं, बहनों और बहुओं ने अपने गहने और लोगों ने अपने जीवनभर की पूंजी हमारी सेनाओं को दान कर दी थी। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे उन वीरों को समर्पित है जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। आजादी के बाद से ही हमारी सेना के वीर जवानों ने किन-किन हालातों का सामना कर देश को सुरक्षित रखा है उसका पूरा वर्णन करना कठिन है।

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More