नेताजी के निधन पर पूरा देश शोकसंतप्त, पीएम-सीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गृहमंत्री अमित शाह समेत कांग्रेस नेता प्रियंका ने भी दी शोक श्रद्धांजलि

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। ग़रीबों के नेता और धरतीपुत्र के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव ने हरियाणा के गुरुग्राम में अंतिम साँस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। भारतीय राजनीति के मज़बूत स्तम्भ रहे मुलायम सिंह अगले कई दशकों तक भारतीय राजनीति में अमर रहेंगे।

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।

योगी ने परिजनों से की बात और जताया दुख

 

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। इसी बीच बड़ी ख़बर आ रही है कि नेताजी का पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा और राजधानी में पार्टी ऑफिस और विधानसभा में रखा जायेगा। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से सैफई ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सीएम योगी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। विधानसभा अध्यक्ष महाना ने पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करने व उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

रक्षामंत्री भी दुखी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मुलायम सिंह यादव ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जताया दुख

मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि मुलायम सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में UP के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका योगदान याद रखा जाएगा।

डिप्टी सीएम केशव भी दुखी

नेताजी मुलायम सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया, यह देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हैं, इसकी भरपाई मुश्किल है। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भगवान से प्रार्थना है कि परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहने की क्षमता मिले।

पूर्व सीएम मायावती ने भी जताया दुख

बसपा चीफ़ मायावती ने नेता जी के निधन पर दुख जताया। अपने ट्वीट में मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की ख़बर अति दुखद। उनके परिवार व शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको यह दुख सहने की शक्ति दे।

लखनऊ भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि अत्यंत दुखद समाचार, जीवन पर्यन्त समाज के कमजोर और शोषित वर्ग के लिए संघर्ष करने वाले खास कर यादव समाज को राजनीतिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाले यादव समाज के गौरव सपा के संस्थापक श्रद्धेय श्री मुलायम सिंह यादव जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रभु से कामना करता हूं कि श्री प्रभु उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More