- सेक्सी अंदाज में नोरा को देखने के बाद ही भारत में चढ़ने लगा फुटबाल फीवर
- साउथ ईस्ट एशिया की पहली प्रतिभागी हैं नोरा
- शकीरा और जेनिफ़र के क्लब में हुई शामिल
नया लुक डेस्क
लखनऊ। अपनी सेक्सी अदाओं से वह लोगों को घायल कर देती हैं। डांस के लिए जब नोरा अपनी कमर लचकाती हैं तो उनके चाहने वाले पागल हो जाते हैं। अपनी उसी डांसिंग प्रतिभा का लोहा दुनिया से मनवा चुकी भारतीय अभिनेत्री नोरा फतेही के नाम एक बड़ा कारनामा जुड़ गया। नोरा अब शकीरा और जेनिफ़र के क्लब में शामिल हो गई। ‘वाका वाका’ सॉन्ग के दम पर पूरी दुनिया में चर्चित हुई शकीरा को अब नोरा फतेही तगड़ा टक्कर देने जा रही हैं। नोरा ने फीफा वर्ल्ड कप एन्थम ‘लाइट द स्काई’ के रिलीज सॉन्ग में जमकर जलवा बिखेरा।
उन्हें देखने के बाद दुनिया भर में उनके डांस की चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी बड़ाई कर रहे हैं। बताते चलें कि नोरा ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड एन्थम पर डांस किया और इसी के साथ वह शकीरा और जेनिफर के क्लब में शामिल हो गईं। बताते चलें कि नोरा भारत और साउथ ईस्ट एशिया का प्रतिनिधित्व करने वालीं एकमात्र अभिनेत्री हैं। इस बार इस वर्ल्ड कप की मेज़बानी एशियाई देश क़तर कर रहा है। इससे भारत पर उसके जादू छाने की आशंका ज़्यादा थी, लेकिन नोरा के डांस के साथ ही इसका असर विश्वकप के पहले ही भारत पहुँच गया।