नीता अंबानी के नाम सें खुलेगा बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र

मुंबई। अरबपति मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा अंबानी ने आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र-नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) खोलने की घोषणा की। यह केंद्र उनकी मां नीता अंबानी को समर्पित हैं। नीता अंबानी लंबे समय से कला के क्षेत्र में एक संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। कला के क्षेत्र में यह सांस्कृतिक केंद्र अपनी तरह का पहला केंद्र होगा। 31 मार्च 2023 को दर्शकों के लिए इसे खोला जायेगा। लॉन्च के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) को बनाया जाएगा। इसमें एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब शामिल जैसे शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रमों का मजा उठा सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा। इस मौके पर ईशा अंबानी ने कहा कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र सिर्फ एक जगह नही है-यह कला, संस्कृति और भारत के लिए मेरी मां के जुनून की परिणति है।

उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक लोग इकट्ठा हो सकें। NMACC के लिए उनका विजन भारत की खूबियों को दुनिया के सामने पेश करना और दुनिया को भारत के और नजदीक लाना है। तीन दिवसीय लॉन्च कार्यक्रम में भारतीय नाटककार और निर्देशक फिरोज अब्बास खान, लेखक और कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बाउल्स (एडिटर-इन-चीफ, द वर्ल्ड ऑफ इंटीरियर्स, इंटरनेशनल एडिटर-एट-लार्ज, वोग यूएस), भारत के प्रमुख सांस्कृतिक सिद्धांतकार रंजीत होसकोटे और जेफरी डिच (अमेरिकी क्यूरेटर, समकालीन कला संग्रहालय , लॉस एंजिल्स के पूर्व निदेशक) अपने कलात्मक प्रदर्शन और विचारों को दर्शकों के सामने रखेंगे। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More