यूनान के द्वीप के पास प्रवासी नाव के डूबने से 15 लोगों की मौत

एथेंस। एजियन सागर में लेसवोस द्वीप के तट पर शरणार्थियों और प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। यूनान के तटरक्षक बल ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी। एक ई-मेल प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नाव में सवार बचाए गए 15 अन्य लोगों ने अधिकारियों को बताया कि घटना के समय नाव में लगभग 40 लोग सवार थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बचाव और राहत अभियान जारी है।

हेलेनिक तट रक्षक दल के प्रवक्ता निकोस कोक्कलस ने यूनान के राष्ट्रीय प्रसारक ERT को बताया कि सभी पीड़ित अफ्रीकी मूल की युवा महिलाएं थीं। उन्होंने कहा कि इस बीच एक अन्य नौका दुर्घटना में दक्षिणी यूनान के किथिरा द्वीप पर कल रात एक नाव चट्टानों से टकरा कर डूब गई।

इस हादसे में 80 लोगों को बचा लिया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नाव पर करीब 95 लोग सवार थे। उनकी राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ब्यूफोर्ट पर तेज हवायें चलने के कारण दोनों घटनाओं में बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। (वार्ता)

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More