आप ने 3500 स्थानों पर BJP MCD के खिलाफ किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार को राजधानी में 3500 स्थानों पर कूड़े के रावण जलाकर BJP शासित निगम के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। बुराड़ी से ‘आप’ विधायक संजीव झा ने कहा कि पिछले 15 सालों में निगम ने दिल्ली को कूड़े का शहर बनाकर रख दिया है। हाल ही में देश के 45 शहरों का एक स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ और उसमें दिल्ली का 37वां स्थान था। हैरानी की बात है कि दिल्ली देश की राजधानी है और BJP ने उसको गंदगी का घर बनाकर रख दिया है।

पूरी दिल्ली की जनता मानती है कि 15 सालों में BJP की निगम ने दिल्ली को सिर्फ कूड़ा दिया है। इसी के विरोध में आज हमने कूड़े का रावण जलाया है। यह विरोध एक जरिया है कि BJP कुंभकरण की नींद से जागे और समझे कि उन्होंने दिल्ली का क्या हाल कर दिया है। कालका जी से ‘आप’ विधायक आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से MCD में शासन कर रही है। उन्होंने पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है। आप दिल्ली में घुसिए तो तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ आपका स्वागत करते हैं। आए दिन उन पहाड़ों में आग लगती है।

वहां पर इतने मच्छर हैं, पानी में कीड़े हैं, प्रदूषण है। यहां पास ही में ओखला में कूड़े का पहाड़ है और अब BJP पास ही में एक नया कूड़े का पहाड़ बनाने की योजना बना रही है। दिल्ली के लोग परेशान हैं, उन्हें अपना शहर कूड़ा-कूड़ा नहीं चाहिए। जिस तरह रावण का दहन हुआ है, उसी तरह से लोगों ने मन बना लिया है कि BJP का दहन कर उसको निगम से बाहर करना है। जिस तरह केजरीवाल ने बिजली, पानी, अस्पताल को ठीक किया है, MCD में भी आम आदमी पार्टी होगी तो दिल्ली की साफ सफाई हो जाएगी।

राजेंद्र नगर से विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि BJP पिछले 15 सालों से MCD में शासन कर रही है। मेरेयहाँ हर तरफ इसी तरह कूड़ा-कूड़ा है। पहले ही तीन कूड़े के पहाड़ बनाने से BJP का मन नहीं भरा तो अब 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने जा रहे हैं। आज पूरी दिल्ली की जनता इकट्ठी हुई है और 3500 से ज्यादा जगहों पर कूड़े के रावण जला रहे हैं। यह एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन है जो हम BJP के कूड़े के खिलाफ कर रहे हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More