अमेरिका में इयान तूफान से 70 से ज्यादा लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा और उत्तरी कैरोलिना में इयान तूफान से मरने वालों की संख्या 70 से ज्यादा हो चुकी है। यह जानकारी रविवार को एनबीसी न्यूज ने अधिकारिक आंकड़ों और अपनी रिपोर्ट के आधार पर दी। एनबीसी ने कहा कि शनिवार को इस तूफान से मरने वालों की संख्या 77 हो चुकी है, और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि फ्लोरिडा में इयान तूफान से कम से कम 45 संदिग्ध मौत होने की सूचना है। इयान तूफान ने बुधवार और गुरुवार को फ्लोरिडा में तबाही मचाने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी राज्य दक्षिण कैरोलिना में दस्तक दिया। इसके बाद यह शनिवार को दक्षिण-मध्य वर्जीनिया चला गया। फ्लोरिडा में आपातकालीन प्रबंधन के निदेशक केविन गुथरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में इयान तूफान से एक पुष्ट मौत हुई है जबकि 20 अपुष्ट मौतों की जांच चल रही है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस के अनुसार, इयान के फ्लोरिडा में बुधवार को पहुंचने के बाद से कम से कम 1,100 लोगों को बचाया गया है। तूफान के कारण राज्य के 19 लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण कैरोलिना में दो लाख से ज्यादा और उत्तरी कैरोलिना में 1.38 लाख से ज्यदा बिजली की कटौती हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिण कैरोलिना में आपातकाल की घोषणा की और कहा कि इयान तूफान फ्लोरिडा के इतिहास में सबसे घातक तूफान साबित हो सकता है। (वार्ता)

 

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More