आजम और अब्दुल्ला की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने लगायी रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के रामपुर में नगर निगम से चोरी हुयी सफाई मशीनें जौहर विश्वविद्यालय के परिसर से बरामद होने के मामले में समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति सुनीत कुमार तथा न्यायमूर्ति सैयद वाइज मियां की पीठ ने शुक्रवार को आजम और अब्दुल्ला को बड़ी राहत देते हुए नगर पालिका की मशीनें हड़पने के आरोप में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

अदालत ने इस मामले में शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर राज्य सरकार एवं अन्य प्रतिवादियों से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से इस मामले की पुलिस जांच में सहयोग करने को भी कहा है। गौरतलब है कि रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय में नगर पालिका की सफाई मशीनें नगर पालिका अध्यक्ष की मिलीभगत से इस्तेमाल करने एवं हड़पने का आजम एवं अन्य पर आरोप लगाया गया है। हाल ही में इन मशीनों के विश्वविद्यालय परिसर से बरामद होने के बाद यह मामला उजागर हुआ।

याचिका में आजम के वकील ने दलील दी कि FIR में दर्शाये गये आरोपों के आधार पर IPC  की धारा 409 के तहत यह मामला दर्ज ही नहीं हो सकता है। याचिका में कहा गया है कि यह घटना 2017 की है और उस समय याचिकाकर्ता राज्य का मंत्री नहीं था। वह केवल विश्वविद्यालय का कुलाधिपति था। इतना ही नहीं, इस मामले में FIR भी नगर पालिका के किसी अधिकारी ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता बाकर खान ने दर्ज कराई है।

इसे राजनीतिक विद्वेष से दर्ज कराई गई FIR बताते हुए याचिकाकर्ता ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने और FIR रद्द करने की अदालत से मांग की। अदालत ने इसे विचारणीय मुद्दा मानते हुए मामले की अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता आजम और अब्दुल्ला की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। जौहर विश्वविद्यालय में खुदाई के दौरान सरकारी मशीन मिलने के मामले में आजम खां समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।  (वार्ता)

 

 

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More