मृत पड़े कांग्रेसी संगठन में जान फूंकने की जिम्मेदारी बृजलाल के कंधों पर

बुंदेलखंड के बृजलाल काबरी को कांग्रेस आलाकमान ने बनाया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चयन के ठीक 31 दिन बाद कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष तय कर दिया। बुंदेलखंड के बृजलाल खाबरी यूपी कांग्रेस के नए मुखिया बनाए गए हैं। बताते चले कि कुछ दिनों पहले समाजवादी सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को दोबारा यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस की नई टीम इन दिनों बसपा की बी टीम जैसी दिख रही है। बसपाई नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नकुल दुबे के साथ-साथ कई और चेहरे कांग्रेस संगठन में बड़े पद पर दिखाई दे सकते हैं।

बृजलाल की टीम में कभी माया के सबसे करीबी सिपाही रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बाहुबली नेता अजय राय को भी प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए बसपा के नंबर दो सतीश मिश्रा के सबसे करीबी नकुल दुबे भी यूपी कांग्रेस में प्रांतीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।

वही भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में कांग्रेस का पंजा मजबूत करने वाले वीरेंद्र चौधरी को भी प्रांतीय अध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। साथ ही इटावा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल यादव को प्रांतीय अध्यक्ष बना कर पार्टी में जान फूंकने की जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि वीरेंद्र चौधरी ने महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को 6 माह पहले ही शिकस्त दे चुके हैं।

Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More