SP नेता और पूर्व विधायक दीपनारायण का बेटा गिरफ्तार

झांसी। उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता और गरौठा से पूर्व विधायक रह चुके। दीपनारायण सिंह यादव के आवास पर छापा मारकर उनके बेटे दीपांकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यादव की धर्मपत्नी मीरा दीपक यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात अचानक भारी संख्या में पुलिसफोर्स उनके घर पहुंची और बिना कोई वारंट आदि दिखाये घर में घुस गयी तथा तलाशी ली। उन्होंने पहले यादव के बारे में पूछा लेकिन उनके घर पर नहीं मिलने की स्थिति में वह बेटे को अपने साथ ले गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी मे मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी बंदूक और मोबाइल फोन भी छीन लिये। निवाड़ी से पूर्व विधायक रह चुकी है। मीरा यादव ने मौजूदा गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत पर सत्ता का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मदद से उनके परिवार के खिलाफ उत्पीडनात्मक कार्रवाई की जा रही है। यादव का कहना है कि उनके पुत्र का कोई पता नहीं लग रहा है यहां तक कि पुलिस अधिकारी उनके पुत्र का दोष भी नहीं बता पा रहे हैं। कि आखिर उसे किस वजह से पकड़ा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति तथा वह किसी भी उत्पीड़न की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। इस अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। यादव ने बताया कि पुलिस ने आते ही साथ उनके पति के बारे में पूछा और उनके यह कहने पर कि उनके पति लखनऊ किसी मीटिंग में गए हैं, पूरे पुलिस बल ने वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की तथा बिना किसी सर्च वारंट के पूरे घर की तलाशी ली। उन्होंने आशका जतायी कि सत्ता के इशारे पर पुलिस उनके पति को किसी भी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज सकती है।

दरअसल, यह पूरा मामला कुछ दिन पूर्व उस समय से तेजी पकड़ा, जब समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।  इस मुकदमे में पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह के सगे साले तथा नगर पंचायत मोंठ के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह यादव, पूर्व विधायक के साले के साले सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुजरिम को पुलिस हिरासत से भगाने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने नगर पंचायत मोंठ के अध्यक्ष के यहां छापा मारा। पुलिस के छापे के दौरान हड़बड़ाहट में अध्यक्ष सीढ़ियों से स्लिप हुए और उनके दोनों पैर टूट गए। कल रात ही पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह का कहना है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव द्वारा झांसी में पीसी पर आने के बाद वापस जाते समय पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की गई थी और इस संबंध में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है साथ ही घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियों को भी बरामद किया गया है। जनपद में इस तरह के अपराधों में जो भी शामिल होगा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More