’बांग्लादेश की स्थिरता पर गंभीर संकट हैं रोहिंग्या मुसलमान’: प्राइम मिनिस्टर शेख हसीना,

“शरणार्थी समस्या के कारण देश में निराशा का माहौल”


नया लुक ब्यूरो


संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने अपने देश रोहिंग्या शरणार्थी संकट में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए UN से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ये शरणार्थी बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुरक्षा और देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं। इस मामले में उन्होंने UN से प्रभावी भूमिका निभाने का आग्रह किया। बांग्लादेश में रोहिंग्याओं की लंबे समय तक उपस्थिति ने सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाला है। PM हसीना UNGA में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि शरणार्थी समस्या के कारण देश में व्यापक निराशा का माहौल है। मानव और मादक पदार्थों की तस्करी सहित सीमा पार से संगठित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। PM हसीना ने कहा कि स्थिति संभावित रूप से कट्टरता को बढ़ावा दे रही है।

अगर समस्या आगे भी बनी रहती है तो यह क्षेत्र और उससे आगे की सुरक्षा और स्थिरता पर प्रभाव डालेगी। 2017 में म्यांमार से बांग्लादेश में रोहिंग्याओं का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था। उन्होंने बीते पांच वर्षों को याद करते हुए कहा कि नायपीडॉ के साथ जुड़ाव और संयुक्त राष्ट्र के साथ जुड़ाव के बावजूद एक भी रोहिंग्या को म्यांमार में उनके पैतृक घरों में वापस नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि देश में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल और हथियारों के संघर्ष ने रोहिंग्याओं की वापसी को और भी मुश्किल बना दिया है।

मुझे उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र इस संबंध में प्रभावी  भूमिका निभाएगा। हसीना ने कहा कि इस संकट का हल निकालने में UN की बहुपक्षीय प्रणाली आधारशिला बन सकती है। लोगों का सभी स्तर पर विश्वास हासिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को सामने से नेतृत्व करना होगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का मानना ​​है कि युद्ध या आर्थिक प्रतिबंध, प्रतिबंध जैसी कवायद कभी किसी देश का भला भला नहीं कर सकती। संकटों और विवादों को सुलझाने के लिए संवाद बेहतर विकल्प है।

 

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More