कांग्रेस के पूर्व मंत्री आर्यदान मोहम्मद का निधन

मलप्पुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मंत्री आर्यदान मोहम्मद का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी पीवी मरियम्मा, दो बेटे, डॉ रियाज अली और शौकत तथा दो बेटियां अंसार बेगम एवं कादीजा हैं। आर्यदान मोहम्मद ने 1952 में राजनीति में प्रवेश किया।

उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस के सदस्य और महासचिव, कालीकट जिला कांग्रेस के सचिव और मलप्पुरम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के सक्रिय सदस्य थे। वह 1977 में पहली बार केरल विधान सभा के लिए चुने गए थे। वर्ष 1980 में उप-चुनाव के माध्यम से उन्हें फिर से चुना गया।

केरल विधानसभा के 8वें से 13वें विधानसभा (1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011) तक उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में उसी नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जनवरी 1980 से अक्टूबर 1981 तक, वह ई के नयनार के नेतृत्वाले मंत्रालय में श्रम और वन मंत्री थे। बाद में, अप्रैल 1995 से मई 1996 तक, वह एके एंटनी की अध्यक्षता वाले मंत्रालय में श्रम और पर्यटन मंत्री रहे। वह ओमन चांडी (2004-2006) की अध्यक्षता वाले मंत्रालय में सितंबर 2004 से बिजली विभाग के मंत्री रहे। वह 2011 से 2016 तक ओमन चांडी के दूसरे कार्यकाल में बिजली और परिवहन मंत्री थे। मोहम्मद के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)

 

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More