पितृ पक्ष के अंतिम दिन आज करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। आज यानी 25 सितम्बर को सर्वपितृकार्य अमावस्या या महालया अमावस्या है। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के साथ ही श्राद्ध पक्ष समाप्त हो जाता है। इस दिन का श्राद्ध कर्म करना फलदायक माना जाता है। अमावस्या पर किये गए श्राद्ध से पूर्वजों की आत्मा प्रसन्न होती हैं। आश्विन मास की अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। पितृमोक्ष अमावस्या के साथ ही श्राद्ध पक्ष समाप्त हो जाता है। इस दिन का श्राद्ध कर्म करना फलदायक माना जाता है। जिन पूर्वजों की पुण्यतिथि ज्ञात नहीं हो, उनका श्राद्ध अमावस्या तिथि पर किया जा सकता है।

पितृमोक्ष अमावस्या पर क्या करें?

  • पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन सुबह-सुबह पीपल के पेड़ के नीचे घर का बनाया हुआ भोजन और पीने योग्य शुद्ध पानी की मटकी रखकर धूप-दीप जलाएं।
  • घर की दक्षिण दिशा की ओर दीवार पर अपने स्वर्गीय परिजनों की फोटो लगाकर उस पर हार चढ़ाएं। पूजा कर उनसे आशीर्वाद मांगने पर पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
  • जरूरतमंदों अथवा गुणी ब्राह्मणों को भोजन कराएं। भोजन में मृतात्मा की कम से कम एक पसंद की वस्तु जरूर शामिल करें।
  • भोर में स्नान कर नंगे पैर शिव मंदिर में जाकर आक के 21 पुष्प, कच्ची लस्सी, बिल्वपत्र के साथ शिवजी की पूजा करें।
  • सर्व पितृ अमावस्या पर गरीब कन्या का विवाह या बीमारी में सहायता करने पर लाभ मिलता है।
  • सर्व पितृ अमावस्या पर पीपल और बरगद के पेड़ लगाएं।
  • विष्णु भगवान के मंत्र जाप, श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करने से भी पितरो को शांति मिलती है।
  • सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को वस्त्र और अन्न आदि दान करने से घर में समृद्धि और शांति आती है।
  • सर्व पितृ अमावस्या पर शाम के समय दीप जलाएं और नाग स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र या नवग्रह स्तोत्र का पाठ करें।

Religion

जानें कुंडली में क्या होता है चंद्र मंगल योग, किन लोगों के लिए होता है विशेष लाभकारी

जिन जातकों का जन्म चंद्र मंगल योग में होता है वे होते हैं क्रोधी, लेकिन जीवन में कभी मानते नहीं हार कुंडली के पांचवें घर में यह योग बने तो जातक को शुभ फल प्रदान करता है धन, समृद्धि, कलात्मकता राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में […]

Read More
Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More