IIT Bombay में चंडीगढ़ वाला कांड, गर्ल्स वॉशरूम की खिड़की पर मिला मोबाइल फोन, कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार

नया लुक ब्यूरो


पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक केस के बाद अब IIT बॉम्बे में भी एक ऐसी ही साजिश नाकाम हुई है। IIT बॉम्बे में एक कैंटीन कर्मचारी को वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा शौचालय में गई थी तभी वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना रविवार रात की है। एक कैंटीन कर्मचारी ने तब वीडियो फिल्माने की कोशिश की जब वह वॉशरूम में गई थी।

इंस्टीट्यूट के एक स्टूडेंट ने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की के बाहर एक मोबाइल फोन देखा। इसके बाद उसने छात्रावास के अधिकारियों को अर्लट कर दिया। IIT बॉम्बे के सुरक्षा कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को ढूंढ निकाला और उसे पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार शख्स का नाम ‘पिंटू’ है। गिरफ्तार व्यक्ति IIT Bombay की कैंटीन में काम करता है। जानकारों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354सी के तहत केस दर्ज किया गया है। IIT बॉम्बे ने भी एक बयान जारी कर दावा किया कि हॉस्टल नाइट कैंटीन के एक कर्मचारी ने गर्ल्स हॉस्टल की महिलाओं के वॉशरूम में तांकझांक की कोशिश की थी। अपराधी को पकड़ लिया गया है और पुलिस को सौंप दिया गया।

IIT बॉम्बे ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम भी इस केस की पड़ताल करेगी।  मुंबई पुलिस के DCP महेश्वर रेड्डी ने कहा है कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मोबाइल ज़ब्त किया गया है। मोबाइल में कोई आपत्तिजनक क्लीप नहीं पाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार की शाम कैंटीन में काम करने वाला एक कर्मी हॉस्टल के वॉशरूम में झांक रहा था तभी उसे एक युवती ने देखा और इसकी शिकायत की। कर्मी को हिरासत में लिया गया है। IIT बॉम्बे में हुई इस घटना से कुछ दिन पहले चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में भी एक ऐसा ही केस सामने आया था। छात्राओं के MMS लीक के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को कोर्ट ने 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More