Tenure full of Achievements : 32 साल सेवा देने के बाद भारतीय नौसेना का जहाज ‘INS अजय’ रिटायर, 1990 में हुई थी तैनाती

नया लुक ब्यूरो


32 साल सेवा देने के बाद भारतीय नौसेना के जहाज INS अजय को विदाई दी गई। INS अजय का भारतीय नौसेना में कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा। सोमवार को डिकमीशन सेरेमनी का आयोजन मुबंई स्थित नेवल डॉकयार्ड में किया गया। इसमें भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं के 400 से अधिक कर्मी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में फ्लैग ऑफिसर, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। INS अजय को 24 जनवरी, 1990 को तत्कालीन USSR में पोटी, जॉर्जिया में कमीशन किया गया था और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, महाराष्ट्र नेवल एरिया के संचालन नियंत्रण के तहत 23 वें पैट्रोल वेसल स्क्वाड्रन का हिस्सा था। जहाज 32 से अधिक वर्षों से सक्रिय नौसैनिक सेवा में था और अपनी शानदार यात्रा के दौरान, उसने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार और ऑपरेशन पराक्रम सहित कई नौसैनिक अभियानों में हिस्सा लिया है। INS अजय ने साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार के तहत पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

अजय ने भारत-पाकिस्तान गतिरोध के ऑपरेशन पराक्रम में भी अपनी क्षमता साबित की थी। दुश्मन द्वारा किसी भी दुस्साहस के खिलाफ देश की रक्षा के लिए 2017 में उरी हमले के बाद जहाज को फिर से समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। अजय के विदाई समारोह में वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान समारोह के मुख्य अतिथि थे। जहाज के पहले कमांडिंग ऑफिसर वाइस एडमिरल एजी थपलियाल AVSM बार (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि थे।

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More