जापान में हनेडा हवाई अड्डे पर दो विमान टकराये

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर शनिवार को दो यात्री जेट की एक टैक्सीवे के पास आपस में टक्कर हो गयी। जापान के परिवहन मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने हवाई अड्डे के साथ सूत्रों का हवाले से बताया कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 11:00 बजे बैंकॉक जा रहे थाई एयरवेज का विमान और ईवा एयर का विमान हनेडा हवाई अड्डे के रनवे ए पर टकरा गये।

टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम की टेलीविजन फुटेज दिखाया गया है कि इस समय दोनों विमान रनवे में खड़े हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि टक्कर के कारण थाई एयरवेज विमान के विंग का हिस्सा टूट गया और जो कि रनवे के पास देखा गया है। हवाई अड्डा ने दुर्घटना स्थल के पास रनवे को बंद कर दिया है। दुर्घटना में अब तक किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। कुछ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई है।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More