यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 6 से अधिक मौत, 36 से ज्यादा घायल

सिख संगत में शामिल होने गिरिडीह से आ रहे थे रांची

नया लुक ब्यूरो

रांची/हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सेवाने नदी पर पुल से एक बस सीधे नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि गिरिडीह से राँची जा रही शिवा बस नदी में पलट गयी है। ये घटना हजारीबाग-बगोदर रोड NH-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी पुल पर हुई है। इसमें आधा दजर्न से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस की पत्ती टूटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस और स्थानीय लोग मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस बस में 52 दर्शनार्थी हैं। बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकाला गया।

हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू कराया गया है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से कई एंबुलेंस को घायलों को लाने के लिए घटनास्थल पर रवाना किया और घायलों को लेकर अस्पताल लाया गया। इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के लोग काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सभी लोग राँची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना हुई है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे राँची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे। टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद अचानक गाड़ी का नियंत्रण ड्राइवर के हाथ से निकल गया। गाड़ी एक किलोमीटर भी कायदे से नहीं चली और पुल से नीचे धड़ाम से जा गिरी। इस हादसे में 8-10 साल के बच्चे भी शामिल हैं।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More