लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से नौ की मौत

घटना में दो बच्चों की भी मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। दिलकुशा में ये हादसा हुआ। जिनमें तीन पुरूष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल है। बताया जा रहा है कि ये लोग दीवार के पास सो रहे थे। अचानक दीवार गिरने से चपेट में आ गए। पुलिस-प्रशासन मौके पर बचाव कार्य मे जुटी है। दीवार गिरने की सूचना प्राप्त होते ही ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार कैंट स्थित दिलकुशा पहुँचे। ज़िलाधिकारी द्वारा दुर्घटना स्थल का जायज़ा लिया गया। ज़िलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई। इस दुर्घटना में नौ लोगो की मृत्यु और दो लोग घायल हुए है। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जहां डॉक्टरों ने दोनो घायलो को खतरे के बाहर बताया है। ज़िलाधिकारी द्वारा सिविल हास्पिटल पहुँच कर घायलो का हाल जाना और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलो को उच्च उपचार उपलब्ध कराया जाए। ज़िलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मृत हुए लोगो के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री उ0 प्र0 सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। सभी मृतकों के परिजनों को शासन की आर से 400,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सभी मृतक उल्दन गांव झांसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक आनंद ओझा ने बताया कि हादसे में नौ की मौत हुई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन दोनों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिविल अस्पताल आने की सूचना है।

मृतकों के नाम

प्रदीप (28) – पचवारा झांसी

रेशमा (25) पत्नी प्रदीप – झांसी

नैना (01) – झांसी

चंदा (25) – पचवारा पत्नी धर्मेंद्र

धर्मेंद्र (28) – पचवारा

मानकुंवर देवी (45) – पत्नी पप्पू

पप्पू (50) – पचवारा

एक साल का लड़का – पिता धर्मेंद्र झांसी

दो साल का लड़का- पिता धर्मेंद्र झांसी

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More