स्क्रैप लदा ट्रक लूट कर भाग रहे लुटेरों का यूपी पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीते 11 सितंबर को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बीके स्टील से कोलकाता के लिए सरिया स्क्रैप से लदे ट्रक लूट हुई थी। लूट मामले में आदित्यपुर पुलिस की सूचना पर यूपी पुलिस ने विश्वजीत कुमार नाम के एक अपराधी का एनकाउंटर कर दिया है। वहीं बाकी अपराधी मौके से फरार हो गये। हालांकि घायल अपराधी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मनीष कुमार पांडेय निवासी ग्राम उतरौली थाना रेवतीपुर और दीपक निवासी कुतुबपुर थाना गहमर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मांडर में ट्रक चालक की हत्या कर फेंक दिया था शव

बता दें कि बीते 11 सितंबर को गम्हरिया बीके स्टील से स्क्रैप सरिया लोड कर ट्रक कोलकाता के लिए निकला था। इसी क्रम में घात लगाये अपराधियों ने आदित्यपुर से ही ट्रक को हाईजैक कर लिया। जिसके बाद मांडर थाना क्षेत्र में चालक केशव यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी और ट्रक लेकर यूपी के लिए रवाना हो गये। आदित्यपुर पुलिस ने ट्रक की लोकेशन ट्रैक कर इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी। जिसके बाद यूपी के गाजीपुर जिला अंतर्गत ताड़ीबारा हाईवे पर अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें विश्वजीत कुमार नामक बदमाश को गोली लगी है। वहीं पुलिस ने 16 लाख की स्क्रैप लदे ट्रक को भी बरामद कर लिया है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More