जनता ने कहा कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी हो रहा है मुश्किल

चारो तरफ फैलाई जा रही है नफरत


लखनऊ । भारत जोड़ो यात्रा के आज सातवें दिन एलम्मूदु मार्केट से आरंभ हुई रास्ते में कई भावुक क्षण देखने को मिले। जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  से गले लगकर रोने लगीं। उन्होंने अपनी परेशानियों को बयां करने के साथ ही आम आदमी की रोजमर्रा की दिक्कतों से भी अवगत कराया। महंगाई एवं रोजगार न मिलने पर बुजुर्ग महिला के अतिरिक्त यात्रा के दौरान मिलने वाले लोगों ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की। लोगों की बातों से स्पष्ट था कि जनता में निराशा है जो उनकी तकलीफ का कारण बन रही है।

बेरोजगारी और महंगाई के कारण गरीब जनता दो वक्त की रोटी का भी इंतजाम करने में भी मुश्किलों का सामना कर रही है।  राहुल गांधी  ने कहा कि लोगों को यह भरोसा दिलाना होगा कि उनकी बात सुनने वाला भी कोई है। उन्होंने कहा कि वह जनता के भविष्य पर आंच नहीं आने देंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि जनता के दुख दर्द को सुनते हुए, राहुल गांधी  ने कहा कि हमारे देश की जनता का जो विश्वास टूटा है उसे किसी तरह दोबारा जोड़ने की कोशिश करूंगा। लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास करूंगा तथा उन्हें सकारात्मकता की ओर ले आऊंगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की जनता के लिए ही है और जिस तरह से जनता समर्थन दे रही है। तथा कदम से कदम मिलाकर उनके साथ यात्रा का हिस्सा बन रही है उससे उनकी हिम्मत को भी बल मिल रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों ने राहुल गांधी  से कहा कि बेरोजगारी और महंगाई पर रोक लगाने के बजाय देश में नफरत फैलाई जा रही है। लोगों को आपस में लडा़कर जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है, लोग महंगाई से बहुत परेशान हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री  जनता की तकलीफों को जानबूझकर अनदेखा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनायेंगे, भारत जोड़ते जायेंगे’’।

 

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More