पुंछ में बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 27 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में बुधवार को एक बस के खाई में गिरने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। पुंछ स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता ने कहा कि अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गली मैदान (सौजियां) से पुंछ की ओर यात्रियों को ले जा रही बस सौजियां के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है, जबकि अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि पुंछ के सवजियान में एक सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सिन्हा ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों (प्रत्येक) को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। पुलिस और नागरिक अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है। (वार्ता)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More