Chhattisgarh में बड़ा हादसा: ट्रेलर से टकराई यात्री बस सात की मौत कई घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक बस ट्रेलर से जा टकराई। घटना में सात लोगों की जान चली गई और दर्जनों हताहत हैं। घटना कोरबा जिले के मडई घाट के आसपास की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के अनुसार इस घटना में हताहत लोगों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में जानलेवा सड़कें रोज सैकड़ों लोगों को लील रही हैं। छोटी मोटी घटनाएं स्थानीय स्तर पर निपटा लेता है लेकिन बड़े हादसों से भी सरकार सबक नहीं लेती है।

खबरों के अनुसार, कोरबा ज़िले के मडई घाट के पास एक बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गई। जिस कारण से हादसा हुआ। मामले की जानकारी देते हुए कोरबा एसपी संतोष सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे कि है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन एक्टिव हो गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई है। नेशनल हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बांगों थाने को सूचना दी, जिसके बाद बांगों पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में मरने वालों में एक टीचर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि सरगुजा जिले के सीतापुर हायर सेकेंडरी स्कूल की टीचर उषा निराला और उनके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More