मुलायम सिंह के रास्ते पर चलने का सपाईयों ने लिया संकल्प

सिद्धार्थनगर। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव प्रथम जयंती के अवसर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी भी आयोजित किया। जिसमें नेताजी द्वारा देश व समाज हित में किए गए संघर्षो पर चलने का सपाईयों कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए नेताजी ने गरीबों, पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के भलाई के लिए अपने मुख्यमंत्रित्व काल में खजाना खोल दिया था।

जिसका नतीजा रहा कि समाज के दबे कुचले वर्गों के लोगों को भी सभी दलों के लोगों को सत्ता के उच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यादव ने कहा कि खाद बीज संकट, बढ़ती बेरोजगारी एवं पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ गुरुवार से भाजपा सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर आंदोलन छेड़ कर संघर्ष किया जाएगा। गोष्ठी को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अजय चौधरी व अफसर रिजवी समेत राम चंदर यादव, कामता यादव, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, मोनू दूबे, सरफराज भ्रमर, कमरुजमा खान, बेचई यादव, मुरली मिश्रा, नपा अध्यक्ष बांसी मोहम्मद इद्रीश उर्फ पटवारी राइनी, चमन आरा राइनी, विजय अग्रहरि, अजय यादव, विजय यादव, धीरु यादव, जहीर , एसके मेंहदी, रामसेवक लोधी, विजय चौधरी, जावेद उर्फ चुन्ने, कलाम सिद्दीकी, अबरार अहमद, अनूप त्रिपाठी, अंबिकेश श्रीवास्तव व अनीता द्विवेदी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों में मुलायम सिंह यादव के जयंती के अवसर पर फल वितरण किया।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More