दवा से नहीं बल्कि इन पांच नेचुरल तरीकों से बढ़ाएं अपना स्पर्म काउंट, जल्द बढ़ जाएगी पुरुषों की प्रजनन क्षमता

यदि आप या आपका साथी प्रजनन समस्या से गुजर रहे हैं, तो यह जान लें कि केवल आप ही इस समस्या से पीड़ित नही हैं, आप की तरह कुछ अन्य लोग भी हैं। इनफर्टिलिटी (बांझपन) आपके सोच से भी अधिक व्यापक है। यह सिर्फ महिलाओं में ही नहीं होती है बल्कि पुरुष भी इससे प्रभावित होते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, छह शादीशुदा जोड़ों में से लगभग एक जोड़ा इनफर्टिलिटी से प्रभावित करता है। खासकर पुरुषों की बात करें तो इनमें इनफर्टिलिटी का मुख्य कारण शुक्राणुओं में कमी एक बड़ी वजह बनकर उभरा है। हालांकि स्वस्थ आहार, सप्लीमेंट डाइट और जीवनशैली में बदलाव करके शुक्राणुओं में कमी को दूर कर प्रजनन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के नेचुरल उपाय पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और मेल इनफर्टिलिटी का उपचार करने के लिए यहां पांच साइंटफिक फैक्ट्स दिए गए हैं।

01.रोजाना व्यायाम करे हम सभी जानते हैं कि, व्यायाम स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ा सकता है और प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है। जो पुरुष नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उनमें वीर्य की गुणवत्ता अधिक होती है और इनफर्टिलिटी से जूझ रहे पुरुषों की तुलना में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक होता है। हालांकि, बहुत अधिक व्यायाम न करें, क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, और टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। यदि आपके पास व्यायाम के लिए समय नहीं है लेकिन प्रजनन क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी अन्य शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास करें।

02.विटामिन सी का खुराक लें आप यह जानते होंगे कि, विटामिन सी अपने शरीर में इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की क्षमता रखता हैं। विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट सप्लीमेंट प्रजनन क्षमता में भी सुधार कर सकते हैं। विटामिन सी की पर्याप्त खुराक लेने से शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में विकास होता है। साथ ही निष्क्रिय शुक्राणु कोशिकाओं की संख्या को भी कम करता है। कुछ अध्ययनों से यह पता चलता है कि विटामिन सी की खुराक वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकती है।

03.आराम करें और अधिक तनाव न ले अधिक तनाव आपकी सेक्सुअल एक्टिविटी को कम कर सकता है, और आपकी प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ मामलों मे अधिक तनाव और गंभीर चिंता के लिए दवाओं की आवश्यकता होती है, तो कुछ रिलैक्सेशन टेक्निक का उपयोग करके तनाव दूर कर सकते हैं। तनाव रहित जीवनशैली आत्मसात करना उतना ही सरल है, जितना कि व्यायाम करना, ध्यान लगाना, प्रकृती के बीच टहलना या परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना।

04.पर्याप्त मात्रा में जिंक का सेवन करें जिंक एक आवश्यक खनिज है जो मछली, मांस, अंडे जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह पुरुष प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार है। जिंक की कमी के कारण शुक्राणु की खराब गुणवत्ता, कम टेस्टोस्टेरोन के स्तर और पुरुष बांझपन की उच्च संभावना बढ़ सकती है। पर्याप्त मात्रा मे जिंक की खुराक लेने से आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर और शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। (BNE)

Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More
Health Uncategorized

सेक्टम का संकल्प -अब हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से नहीं होगी कोई मौत

लखनऊ| स्वास्थ्य सेवाएं भले ही तकनीक से लैस हो चुकी हैं, लेकिन आज के दौर में भी इमर्जेन्सी सेवाएं व इससे जुड़े नेटवर्क उतने अधिक मजबूत नहीं हुए हैं ,जितने होने चाहिए थे .किसी के घर में यदि कोई अचानक बीमार हो जाये या फिर किसी के साथ कोई ऐसा हादसा हो जाये जिससे उसकी […]

Read More
Delhi Health

90% भारतीय महिलाओं में है विटामिन-D की कमी, शरीर दर्द से राहत के लिए वे चुनती हैं अस्थायी समाधान

हड्डियों के दर्द की अनदेखी और समस्या की जड़ यानी विटामिन-D की कमी को लेकर बनी रहती हैं लापरवाह नई दिल्ली । हमारे शरीर में विटामिन-D की मात्रा 30ng/ml से कम होना अपर्याप्त माना जाता है या इसे विटामिन-D की कमी के तौर पर परिभाषित किया जाता है, जिसके कारण बोन हैल्थ बिगड़ती है और […]

Read More