Great Responsibility: ब्रिटेन की लिज ट्रस सरकार में भारतीय मूल की महिला सुएला ब्रेवरमैन बनीं होम मिनिस्टर

ब्रिटेन में सोमवार को निर्वाचित हुईं प्रधानमंत्री लिज ट्रस की सरकार में भारतीय मूल की महिला सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री (होम मिनिस्टर) बनाया गया है। ‌‌लिज ट्रस मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में भारतीय मूल के ऋषि सुनक भी थे। लेकिन आखिरी राउंड में वे लिज ट्रस से करीब 21 हजार वोटों से हार गए। दरअसल, प्रधानमंत्री की रेस में सुएला का भी नाम था, लेकिन रेस से बाहर होने के बाद उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया। ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट की घोषणा कर दी है। सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर नियुक्त की गई हैं। वह भारतीय मूल की इकलौती महिला मंत्री हैं जिन्हें ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में जगह दी है। वे प्रीति पटेल की जगह लेंगी।

ब्रिटेन प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि कंजरवेटिव सांसद सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन गृह विभाग का नया स्टेट ऑफ सेक्रेटरी यानी गृह मंत्री नियुक्त किया गया है। सुएला साउथ ईस्ट इंग्लैंड के फारेहम से सांसद हैं। गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन (42) वर्तमान में अटॉर्नी जनरल के पद पर हैं ।सुएला ब्रेवरमैन तमिल हिन्दू मां उमा और गोवा मूल के पिता क्रिस्टी फर्नांडीज की बेटी हैं। सुएला ब्रेवरमैन की पढ़ाई-लिखाई ब्रिटेन में हुई है। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और 2018 में रायल ब्रेवरमैन से शादी की थीं। सुएला ब्रेवरमैन नए प्रधानमंत्री के चुनाव की शुरुआत में लिज ट्रस के खिलाफ थीं। सुएला ब्रेवरमैन की मां भी राजनीति में काफी रुचि रखती थीं। कई बार चुनाव भी लड़ी थीं। उनकी मां पेशे से नर्स थीं। सुएला ने 2005 में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। वो लेसेस्टर ईस्ट से चुनाव लड़ी, जहां वो दूसरे नंबर पर रही थीं। पहली बार 2015 में कंजरवेटिव पार्टी से सांसद चुनी गईं और तब से वो लगातार सांसद हैं।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More