गुरु की आराधना ही प्रशस्त करती है  ईश्वर के सानिध्य का मार्ग : डॉ दिनेश शर्मा

  • भगवान का स्मरण एवं  सत्य का अनुसरण तथा गुरु का वंदन जीवन में सुख शान्ति और समृद्धि लाने का मंत्र
  • विचारो की भिन्नता के बाद भी रहनी चाहिए परिवार में एकता
  • गुरु ही दिखता है  ईश्वर के बताए हुए मार्ग पर चलने की राह

लखनऊ। पूर्व  उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि गुरु की आराधना ही ईश्वर के सानिध्य का मार्ग प्रशस्त करती  है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां उपस्थित लोगों ने आज केवल गुरु की नहीं बल्कि ईश्वर की वन्दना भी की है जो उनके घरों में सुख समृद्धि और शान्ति लेकर आएगी।  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ओम नम: शिवाय आश्रम में आयोजित  गुरु पूजन  कार्यक्रम में हजारों शिव भक्तों को सम्बोधित करते हुए डा शर्मा ने श्रावण माह को भगवान शंकर की आराधना का माह बताते हुए  कहा कि भगवान विष्णु जब शयन के लिए चले जाते हैं तब भगवान शंकर की आराधना  पूरे विश्व में मानव का  कल्याण  करती है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन उस गुरु के स्मरण का दिन है जो जीवन में इंसान बनने का पाठ पढाता है। यह गुरु ही है जो ईश्वर के बताए हुए मार्ग पर चलने की राह दिखाता है। भगवान राम ने भी बजरंगी बली को आशीर्वाद देते हुए  कहा था कि जहां सत्य  तथा  धर्म का अनुसरण हो और ईश्वर की भक्ति हो वहां पर बजरंग बली मेरा प्रतिरूप  बनकर इस मानव जाति के कल्याण के लिए प्रकट हों। यहां पर उपस्थित लोगों को बजरंग बली का आशीर्वाद जरूर मिल रहा  होगा क्योंकि वे यहां गुरु की आराधना के साथ ईश्वर की आराधना करते हुए ओम नम: शिवाय का जाप भी कर रहे हैं।  डा शर्मा ने कहा कि   भगवान का स्मरण एवं सत्य का अनुसरण तथा गुरु का वंदन ऐसा  मंत्र है जो जीवन में सुख शान्ति और समृद्धि लाता है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का जब जन्म होता है तो वह रोते हुए जन्म लेता है और उसके बाद बडा होते समय भी वह अनके कारणों से दुखी रहता है तथा जब वह संसार छोडता है तब भी लोग उसे रोते हुए ही विदा करते हैं। जन्म से लेकर संसार को छोडने के बीच के समय में ईश्वर और गुरु की वंदना का समय व्यक्ति को प्रसन्नता का भाव देता है। यहां पर उपस्थित लोग आज उस आनन्द के क्षण को जी रहे हैं।  उन्होंने उपस्थित लोगों को शिव परिवार के सदस्यों की सवारी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक दूसरे का दुश्मन होने के बावजूद  आपस में सामंजस्य बनाकर एक साथ में रहते हैं। उसी प्रकार विचारो की भिन्नता के बाद भी परिवार में एकता रहनी चाहिए। भगवान शिव का आज श्रावण मास में लोगों के लिए संदेश यही है कि आपस में सामंजस्य  बनाकर रहने से बडा कोई दूसरा सुख  नहीं है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More