श्यामल घोष का निधन, भारतीय फुटबॉल ने शोक व्यक्त किया

कोलकाता। पूर्व भारतीय फुटबॉलर श्यामल घोष का यहां एक स्थानीय अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। घोष ने कुछ समय बीमार रहने के बाद मंगलवार को अपनी आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 71 वर्ष थी। घोष 70 और 80 के दशक में भारत के सबसे कुशल सेंट्रल डिफेंडर माने जाते थे। इसी बीच, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने बुधवार को घोष के निधन पर शोक व्यक्त किया।

AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, कि श्यामल दा का निधन भारतीय फुटबॉल के लिये बड़ा झटका है। वह 1970 के दशक के सबसे अच्छे फुटबॉलरों में से एक होने के अलावा अपने बेमिसाल शिष्टाचार के लिये जाने जाते थे। वह अपने पूरे जीवन के दौरान मैदान के अंदर और बाहर एक शिष्ट व्यक्ति बनकर रहे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

AIFF के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा, कि श्यामल घोष अपने नायाब कौशल के कारण युवा डिफेंडरों के लिये एक आदर्श थे। हम सभी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। यह पूरी भारतीय फुटबॉल बिरादरी के लिये बड़ा झटका है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। घोष ने थाईलैंड के खिलाफ 24 जुलाई, 1974 को मेरडेका कप में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। वह उस साल तेहरान में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी थे। उन्होंने भारत की वरिष्ठ टीम के लिये सात मैच खेले।

घरेलू स्तर पर घोष ईस्ट बंगाल और मोहन बागान दोनों के महत्वपूर्ण खिलाड़ी थी। उन्होंने इन दोनों टीमों के लिये कैलकटा फुटबॉल लीग, आईएफए शील्ड, डूरंड कप और रोवर्स कप जैसे कई खिताब जीते। उन्होंने ईस्ट बंगाल के साथ एक सफल करियर में सात सीजन खेले और 1977 में टीम की कप्तानी भी की। घोष ने राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में पांच बार बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और 1975, 1976 एवं 1977 में चैंपियन बनकर हैट्रिक लगायी। उन्हें 2016 में ईस्ट बंगाल द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया। (वार्ता)

Sports

क्रिकेट की दुनिया के लिए दुखद खबर, इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

20 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मौत के कारण का अब तक कोई पता नहीं लंदन। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बेकर के निधन की […]

Read More
Sports

कुछ फ़्लॉप खिलाड़ियों के साथ विश्वकप फ़तह करने जा रही है टीम इंडिया

नहीं चल रहा है सूर्या, हार्दिक, यशस्वी और रवींद्र का बल्ला गेंद से केवल जसप्रीत बुमराह की चल रही है गेंदबाज़ी, स्पिन विभाग मज़बूत अक्षर, जडेजा, कुलदीप के साथ युजवेंद्र हैं दुनिया के टॉप स्पिनर नया लुक संवाददाता नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर होने की कगार पर पहुँच चुकी मुम्बई इंडियंस (MI) […]

Read More
Sports

भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, बांग्लादेश को 45 रनों से करारी शिकस्त

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने किया बड़ा कारनामा भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर बनाया 145 रन सिलहट। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार […]

Read More