हरियाणवी सुपरस्टार अंजली राघव पड़ी मुन्ना दुबे के प्यार के चक्कर में.!

लखनऊ। भोजपुरी फ़िल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री के मल्टीटैलेंटेड गीतकार संगीतकार व गायक मुन्ना दुबे के सितारे आजकल बुलंदियों पर हैं। हों भी क्यों नहीं , क्योंकि आजकल उनके ऊपर हरियाणवी सुपर स्टार अंजली राघव कुर्बान हुई जा रही हैं। हाँ यही सुनने में आ रहा है कि आजकल उत्तरप्रदेश के मेरठ में मुन्ना दुबे व अंजली राघव एक दूसरे के प्यार में पागल हुए जा रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर लगता है कि इन दोनों के साथ आ जाने से इंडस्ट्री में कुछ बड़ा गुल खिलने वाला है। बताते चलें कि अंजली राघव भी हरियाणवीं फ़िल्म व एलबम जगत की बड़ी अभिनेत्री/ मॉडल हैं। और वहीं मुन्ना दुबे भी किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं।

दरअसल मुन्ना दुबे मेरठ में आजकल अपने हिंदी एलबम की शूटिंग में व्यस्त हैं जहां उनकी अभिनेत्री है हरियाणा की सुपर स्टार अंजली राघव। अब देखना तो यही है कि हरियाणा और भोजपुरी की इंडस्ट्री मिलकर हिंदी के लिए क्या कुछ नया गुल खिला रही हैं। इस हिन्दी म्यूज़िक एल्बम के निर्देशक हैं गौरव सिंह और यश भारद्वाज। जबकि इस एल्बम के गीत संगीत खुद मुन्ना दुबे ने ही लिखे हैं। और आवाज़ भी मुन्ना दुबे का ही है। मुन्ना दुबे इसके पहले भोजपुरी में भी अच्छा खासा मुकाम बना चुके हैं और इनके दर्जनों म्यूजिक एलबम ने सफलता के परचम लहराए हैं। अब उनकी आवाज़ में ये हिंदी एलबम कितना हंगामा खड़ा करती है यह देखना दिलचस्प होगा।

Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More
Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More