भारत जोड़ो यात्रा से परेशान BJP ने गोवा में चलाया ऑपरेशन कमल : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा में ‘ऑपरेशन कमल’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए आज कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही सफलता से BJP नेतृत्व परेशान है इसलिए वह इस तरह की गंदी राजनीति कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि ऑपरेशन कमल को चाणक्य नीति कहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि यह सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। गोवा में विधायक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी या किस डर से BJP में गये इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के कारण BJP परेशान है इसलिए इस तरह के आपरेशन चला रही है।

उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी महंगाई से परेशान है और भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन इस बारे में शिकायतें आ रही है। गोवा के जिन विधायकों ने चुनाव में BJP के खिलाफ वोट मांगा था आज उसी BJP में किस मुंह से जा रहे हैं। यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए। उनका कहना था कि जो माहौल तैयार किया गया है। उसमें विपक्ष की राजनीति करना आज सबसे कठिन काम हो गया है। BJP की इस मानसिकता को दीवालियापन या अनैतिकता कहूं यह समझ नहीं आ रहा है।

इससे पहले पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा,कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण गोवा में BJP ने ऑपरेशन किचड़ को तेजी से चलाया है। BJP इस यात्रा की सफलता से परेशान है। यात्रा को कमजोर करने के लिए ध्यान भटकाने और दुष्प्रचार की हर दिन खुराक दी जा रही है। लेकि हम अडिग हैं। BJP की इन गंदी चालों का हम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा, कि सुना है भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई BJP ने गोवा में ‘ऑपरेशन कीचड़’ आयोजित किया है। सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो…जो भारत जोड़ने के इस कठिन सफ़र में साथ नहीं दे पा रहे, वो BJP की धमकियों से डर कर तोड़ने वालों के पास जाएँ तो यह भी समझ लें कि भारत देख रहा है। गौरतलब है कि गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 11 में से आठ विधायक आज BJP में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के इन बागी विधायकों ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More