बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 18/19.09.2022 को पांच वारण्टी व अन्य कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 36 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की गयी।
थाना कुर्सी पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद मोटर पम्प व एक अदद मोटर साइकिल बरामद
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 318/22 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. धर्मेन्द्र कुमार रावत पुत्र घुरू निवासी गोलोक कोडर थाना थानगांव जिला सीतापुर 2. रिंकू राज पुत्र सुरेश निवासी गोलोक कोडर थाना थानगांव जिला सीतापुर को आज दिनांक 19.09.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी का एक अदद मोटर पम्प व एक अदद मोटर साइकिल UP 32 DU 2702 बरामद किया गया। जिसे दिनांक 17/18.09.2022 को मेयरपुरवा गांव से चोरी किया गया था।
थाना कोठी पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 502/22 धारा 354/354(घ)(2)/504/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ज्ञानचंद पुत्र बरसाती निवासी डीह मजरे सेमरावा थाना कोठी जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 19.09.2022 को गिरफ्तार किया गया।
थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा एक अपहृता को सकुशल किया गया बरामद
थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-292/2022 धारा 366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित एक अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।