दिल्ली में नहीं रुकेंगे अच्छे काम: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मोदी सरकार पर राजधानी के अच्छे कामों को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद अब सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। ताकि अच्छे काम और तेज़ी से किए जा सके। केजरीवाल ने बुधवार को विधायकों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि अगर सिसोदिया आज BJP में शामिल हो जाएं तो कल ही उनके खिलाफ लगाए गए सारे मामले हटा दिए जाएंगे। अगर जैन आज BJP में शामिल हो जाएं तो उनके खिलाफ सभी मामले हटा दिए जाएंगे और उन्हें कल ही जेल से छोड़ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों मंत्रियों पर देश को गर्व है। इन दोनों मंत्रियों ने देश के अंदर नाम रोशन किया है। सत्येंद्र जैन ने दुनिया को हेल्थ का नया मॉडल दिया। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कायाकल्प कर सभी को हैरान कर दिया। प्रधानमंत्री ने दोनों को जेल में डाल दिया। शराब नीति तो बहाना है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि अच्छे काम को रोका जाए। इनकी जहां पर सरकार है, एक स्कूल ठीक नहीं कर पाए, एक अस्पताल ठीक नहीं किया, इसी वजह से केजरीवाल को रोकने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं है लेकिन काम करने से रोकना बड़ी वजह है और इसीलिए विपक्ष के पीछे CBI और ईडी भेजी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पिछले तीन दिन में हजारों लोगों से बात हुई। जनता में भारी रोष है। जनता कह रही है कि BJP वाले क्या कर रहे हैं, जिसको मर्जी जेल में डाल देते हैं। आम आदमी पार्टी जब से पंजाब जीती हैं, इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा। आम आदमी पार्टी आंधी है। यह अब रुकने नहीं वाली है। उन्होंने कहा कि एक जमाने में इंदिरा गांधी ने अति की थी, अब प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

एलजी ने सिसोदिया और जैन का इस्तीफा अस्वीकार किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सिसोदिया का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया। उनके कारण सत्येंद्र का इस्तीफा भी स्वीकृत नहीं हो सका है। उपराज्यपाल ने इस्तीफों को अस्वीकार करने के साथ ही दोनों से विभागों की जिम्मेदारी ले ली है। उपराज्यपाल के दफ्तर से इस्तीफा अस्वीकार करने की वजहें भी बताई गई हैं। उपराज्यपाल के दफ्तर से जो वजहें बताई गईं हैं उनमें सिसोदिया के इस्तीफे पर तारीख न लिखा होना कहा जा रहा है। बताया गया कि मनीष सिसोदिया का इस्तीफा बिना डेट का है और सत्येंद्र जैन का 27 फरवरी को लिखा गया है। दोनों ही इस्तीफे एलजी को 28 फरवरी को भेजे गए।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More