भारत के पाकिस्तान दौरे पर निर्णय गृह मंत्रालय लेगा: ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि 2023 एशिया कप के लिये भारत के पाकिस्तान दौरे पर निर्णय गृह मंत्रालय लेगा। ठाकुर ने कहा कि वह भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खेलने की उम्मीद करते हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिये पाकिस्तान नहीं जायेगी और टूर्नामेंट का आयोजन किसी तीसरी जगह होगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए ACC की बैठक की मांग की थी और कहा था कि यह 2023 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी को ‘प्रभावित’ कर सकता है। ESPN क्रिकइन्फो ने ठाकुर के हवाले से कहा, कि(विश्व कप) के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों को (भारत में) आमंत्रित किया जाता है। कई बार पाकिस्तान की टीमें भारत आई हैं और खेली हैं। मुझे लगता है कि भारत उस स्थिति में नहीं है कि उस पर हुक्म चलाया जाए और ऐसा करने के लिए किसी के पास कोई कारण भी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि सभी देश आएंगे और विश्व कप में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने एशिया कप के लिए भारत के पाकिस्तान दौरे पर कहा, कि यह एक निर्णय है जो गृह मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा। कुल मिलाकर, खिलाड़ियों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मामला है। उल्लेखनीय है कि BCCI सचिव जय शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र हैं। इसी बीच, BCCI के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि वह सरकार के निर्णय के बिना पाकिस्तान दौरे पर कुछ नहीं कह सकते। बिन्नी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि यह BCCI का आह्वान नहीं है। हमें सरकार से मंजूरी लेनी होगी। एक बार जब हमें मंजूरी मिल जाएगी, तो हम आगे बढ़ेंगे। हम खुद निर्णय नहीं लेते।  (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More