बंगाल में ECL की खुली खदान धंसने से सात लोगों के मारे जाने की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पश्चिम वर्धमान जिले के रानीगंज में ईस्टर्न कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड (ECL) की खुली खदान धंसने से कम से कम सात लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय पुलिस ने हालांकि घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। यह घटना उस समय हुई, जब स्थानीय लोग बुधवार शाम खदान से कोयला चोरी कर रहे थे। फिलहाल अभी इस तथ्य की पुष्टि नहीं हुई है कि खदान को कंपनी ने छोड़ दिया था या यह खनन के लिए चालू थी। ECL की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि खदान से सात शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ECL ओपनकास्ट खदान का हिस्सा धंसने से मृतक जिंदा दफन हो गये। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान में कोयले की चोरी बेतरतीब ढंग से होती है और अधिकारी लोगों को रोकने या बचाने की कोशिश भी नहीं करते हैं। अनधिकृत खनन के कारण ऐसी दुर्घटनाएँ होती हैं और गरीब लोगों की मृत्यु होती है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बुधवार की रात और गुरुवार को विरोध प्रदर्शन भी किया। स्थनीय लोग्रों ने 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम कर दिया। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More